आंखों के काले घेरे (Dark Circles) हटाने के घरेलू उपाय
लोगो में अक्सर देखा जाता है की उनकी आँखों के निचे काले और डार्क सर्कल्स (Dark Circles) आ जाते है। जिसके कारण उनकी ख़ूबसूरती कम होने लगती है, और उनकी दिनचर्या में कमिया आने लगती है। हमारे चेहरे की असली सुंदरता हमारे आँखों से ही झलकती व नज़र आती है। आज के ज़माने में लड़का हो या लड़की हर कोई अपनी पर्सनालिटी (Personality) को आकर्षित (Attractive) बनाना चाहता है।
ये समस्या बैसे तो लड़कियों और महिलाओ में देखी जाती है, लेकिन अनुचित डाइट और खान पान के चलते अब ये समस्या पुरुषो में भी देखी जाती है। डार्क सर्कल्स और आँखों के नीचे काले घेरे होने के बहुत से कारण है और इसको सही करने के लिए बाजार में बहुत सारे प्रोडट्स भी मौजूद है।
डार्क सर्कल्स भरपूर मात्रा में नींद न लेने के कारण भी हो जाते है। जो की छुपाने से भी नहीं छुपते है। जो लोग रात को लम्बे समय तक फ़ोन, टेलीविशन या लैपटॉप आदि का उपयोग करते रहते है और उचित मात्रा में अपनी नींद नहीं ले पाते है, उनके अंदर ये प्रॉब्लम अधिक देखी जाती है।